इनरव्हील क्लब ने पेश की मानवता की मिसाल

Mar 02, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिसौली में होली के मौके पर इनरव्हील क्लब ने मानसिक मंदित बालिकाओं को उपहार देकर खुशियां बांटी। क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने अपनी भावनाएं साझा कीं और प्रबंधक को सम्मानित किया।

इनरव्हील क्लब ने पेश की मानवता की मिसाल

बिसौली। होली के पावन पर्व पर इनरव्हील क्लब द्वारा मानसिक मंदित बालिकाओं को उपहार भेंट कर खुशियां बांटी गईं। क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और क्लब सदस्यों के बीच बेहद आत्मीय संवाद हुआ, जहां बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस भावनात्मक जुड़ाव के बीच अध्यक्ष ने छात्रावास की प्रबंधक को उनके समर्पण और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना वार्ष्णेय मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।