10.50 लाख के गबन में गैस एजेंसी मैनेजर पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - कछला स्थित इंडियन गैस एजेंसी के मालिक ने अपने मैनेजर पर 10.50 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में गैस सिलेंडर की बिक्री की रकम बैंक खाते में जमा न करने का मामला है।

10.50 लाख के गबन में गैस एजेंसी मैनेजर पर मुकदमा

कछला स्थित इंडियन गैस एजेंसी के मालिक ने एजेंसी के मैनेजर पर 10.50 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिलेंडर बिक्री की रकम बैंक खाते में जमा न करने से जुड़ा बताया जा रहा है। कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी अजय कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कछला में इंडियन गैस एजेंसी है। उन्होंने 13 फरवरी 2024 को बदायूं के मालवीय आवास के पास रहने वाले अभिषेक प्रताप सिंह को एजेंसी का मैनेजर नियुक्त किया था।

आरोप है कि मैनेजर का काम गैस सिलेंडर बिक्री की रकम बैंक में जमा करना और वितरण का हिसाब रखना था। 23 मार्च 2026 को एजेंसी के खातों की जांच में 10 लाख 45 हजार 987 रुपये का हिसाब गड़बड़ मिला। पूछताछ करने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा और बाद में रकम लौटाने का भरोसा दिया। एजेंसी मालिक का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। 30 मार्च को उसने साफ तौर पर पैसा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी समझौते की उम्मीद में कार्रवाई टाल दी गई, लेकिन बाद में आरोपी ने घर पहुंचकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर एजेंसी मालिक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।