हजरतपुर में अतिक्रमण से लोग परेशान, चौराहे पर लगता जाम

हजरतपुर में अतिक्रमण से लोग परेशान, चौराहे पर लगता जाम

संक्षेप:

Badaun News - हजरतपुर कस्बे में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है, जिससे राहगीरों को निकलने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं...

Sep 11, 2025 05:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

हजरतपुर। कस्बा के चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क और फुटपाथ पर दुकानदारों ने पूरी तरह कब्जा कर रखा है। जिससे राहगीरों का इधर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कस्बा में बाजार के बीचो-बीच ठेले और रेहड़ी वाले कब्जा जमाए रहते हैं। दिन के समय इनकी संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए निकलना कठिन हो जाता है। कई बार एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से सड़क की चौड़ाई आधी रह गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। कार्रवाई के बाद कुछ दिन तक व्यवस्था सुधरी रहती है, लेकिन इसके बाद फिर दुकानदार सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए भी परेशान होना पड़ता है। सड़क किनारे जगह-जगह ठेले और सामान बिखरा होने के कारण वाहन खड़े करने की जगह तक नहीं मिलती। मजबूरी में लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर सख्ती दिखानी चाहिए। दुकानदारों और ठेले-रेहड़ी वालों को निर्धारित स्थान पर ही कारोबार करने की अनुमति दी जाए ताकि सड़क और फुटपाथ आम जनता के लिए खुले रह सकें।