
जुमा को लेकर पर सड़क पर आये अफसर, गश्त
संक्षेप: Badaun News - बदायूं में धार्मिक पोस्टर विवाद और बरेली बवाल के कारण जुमा की नमाज के दौरान पुलिस सतर्क रही। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शहर में गश्त की और ड्रोन कैमरे से निगरानी की। जामा मस्जिद क्षेत्र में...
बदायूं, संवाददाता। धार्मिक पोस्टर विवाद, बरेली बवाल के बीच शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर जिले भर में सतर्कता रही। सुबह से ही पुलिस बल गश्त पर रहा। शहर में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। इस दौरान छह सड़का, सर्राफा बाजार और मुख्य बाजारों सहित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। शहर की जामा मस्जिद इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी में पुलिस ने गश्त किया। एसएसपी ने भी जामा मस्जिद क्षेत्र में प्रशासनिक अफसरों के साथ गश्त किया।

प्रदेश में धार्मिक पोस्टर विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रही। किसी भी असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की तत्परता स्पष्ट हुई, जिससे आगामी त्योहारों का माहौल सुरक्षित और सुचारू बना। फिलहाल बरेली में बवाल के बाद पुलिस सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रही है। पैदल गश्त के दौरान अपर एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेशपाल, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




