बदलते मौसम में बढ़ रहे मरीज, अस्पतालों में जुट रही भीड़
Badaun News - बदायूं में मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे बेड फुल हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-बुखार और खांसी के...
बदायूं। मौसम में बदलाव के कारण बीमारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके कारण घर-घर मरीज बढ़ रहे हैं। इधर मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में भी बेड फुल होने लगे हैं। एक ओर जहां प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार को मरीजों की भीड़ उमड़ती दिखी। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन चिकित्सकों को दिखाने के लिए जुटी रही। इस दौरान सर्वाधिक मरीज सर्दी-बुखार और खांसी के दिखे। दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में 950 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।