अधबनी चौकी पर तैनात हो गये इंचार्ज
Badaun News - क्षेत्र के कस्बा ओरछी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पुलिस चौकी का भवन अधूरा है लेकिन चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह राणा की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौकी समय पर तैयार होती, तो क्षेत्र में घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी।

क्षेत्र के कस्बा ओरछी में पुलिस व्यवस्था का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जिस पुलिस चौकी का भवन अब तक पूरा नहीं बन पाया, वहां चौकी प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। ओरछी चौराहे पर पुलिस चौकी के नाम पर फिलहाल सिर्फ अधूरी दीवारें और एक बोर्ड लगा हुआ है। न तो भवन तैयार है और न ही पुलिसकर्मियों के बैठने या रुकने की व्यवस्था है। इसके बावजूद रविंद्र सिंह राणा को चौकी प्रभारी बनाकर तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौकी निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन से हुई थी। बाद में बाउंड्रीवॉल बनवाई, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य बंद पड़ गया।
लोगों का कहना है कि यदि चौकी समय पर बनकर तैयार हो जाती और यहां पुलिस बल तैनात रहता तो क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकती थी। ग्रामीणों ने हाल ही में अधबनी चौकी से कुछ दूरी पर स्थित श्री बालाजी टेंट हाउस में हुई चोरी की घटना का भी जिक्र किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


