युवाओं को मिलेंगे सेना में अधिक अवसर
Feb 27, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - पूर्व मंत्री बनवारी सिंह यादव के गांव मानपुर में अहीर रेजिमेंट बोर्ड का अनावरण किया गया। उनके भाई उरमान सिंह यादव ने कहा कि इससे युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिलेंगे और समाज में देश सेवा के प्रति उत्साह बढ़ेगा। यह पहल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगी।

मुडिया धुरेकी। पूर्व मंत्री बनवारी सिंह यादव के पैतृक गांव मानपुर में अहीर रेजिमेंट बोर्ड का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के भाई उरमान सिंह यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट का गठन होने से देश के युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिलेंगे और समाज के युवाओं में देश सेवा के प्रति उत्साह बढ़ेगा। यह पहल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक हिमांशु यादव, बृजेश यादव, अंकुर यादव, वीर सिंह यादव, बलवीर यादव, पुष्पेंद्र यादव, अवनीश यादव, सुनील यादव, जोगेंद्र यादव मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



