महिला अस्पताल में अब समय पर होगा अल्ट्रासाउंड
Badaun News - महिला अस्पताल में अब समय पर होगा अल्ट्रासाउंडमहिला अस्पताल में अब समय पर होगा अल्ट्रासाउंडमहिला अस्पताल में अब समय पर होगा अल्ट्रासाउंडमहिला अस्पताल म

बदायूं। प्रसूताओं की दुश्वारियां जिला महिला अस्पताल से दूर होने वाली है। प्रसूताओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे और बाहर प्राइवेट सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह दिक्कतें दूर होने वाली हैं। क्योंकि अल्ट्रासाउंड करने के लिए डाक्टर एक से भले दो होने वाले हैं। ट्रेनिंग करके डिप्टी सीएमओ आ गए हैं। जल्द ही आदेश आ जायेगा। फिलहाल कभी-कभी अभी से डिप्टी सीएमओ ने महिला अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड करना शुरू कर दिया है। जिला महिला अस्पताल में वर्तमान में अल्ट्रासाउंड के लिए सोनोलाजिस्ट डॉ. इंदुकांत वर्मा हैं वही अल्ट्रासाउंड करते हैं।
वह अक्सर छुट्टी पर चले जाते हैं तो फिर अल्ट्रासाउंड सिस्टम बंद रहता है। ऐसे में प्रसूताएं वापस लौटतीं थीं और कई बार इंतजार किया जाता। मगर अब यह समस्या आने वाले इस वित्तीय वर्ष में दूर हो जायेगी। शासन के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सनोज मिश्रा सोनोलाजिस्ट का कोर्स व ट्रेनिंग करके आये हैं। डॉ. सनोज मिश्रा ट्रेनिंग व कोर्स तो अल्ट्रासाउंड का कर आये हैं बस शासन से आदेश आने का इंतजार है। वैसे शासन ने जिला महिला अस्पताल के लिए ही कोर्स व ट्रेनिंग कराई है। आदेश आने के बाद नियमित अल्ट्रासाउंड करने लगेंगे। अभी कभी-कभी अल्ट्रासाउंड करते हैं। फिलहाल अब आने वाले दिनों में महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्थाएं सुधर जायेंगी। महिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं। डॉ. सनोज मिश्रा सोनोलाजिस्ट की ट्रेनिंग लेकर आ गए हैं अब तक तो डिप्टी सीएमओ का कार्य देख रहे थे अब महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का कार्य करेंगे। आदेश आने का इंतजार है ट्रेनिंग जिला महिला अस्पताल के लिए ही करके आये हैं। आदेश आते ही पूर्णतया तैनाती हो जायेगी। महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड की समस्या दूर हो जायेगी। डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




