ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं शिवकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बताया शिवलिंग का महत्व

शिवकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बताया शिवलिंग का महत्व

बदायूं क्लब में श्री शिवकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरूआत हो गई है।


शिवकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बताया शिवलिंग का महत्व
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 18 Sep 2019 02:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं क्लब में श्री शिवकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरूआत हो गई है। कथा के दूसरे दिन मंगलवार को आचार्य शशिकांत वश्ष्ठि ने शिवलिंग सहित त्रिदेव प्राकट्य एवं महाशिवरात्रि प्रदोष व्रत पूजन की कथा सुनाई।

कथा सुनने को शहर के भक्त भारी संख्या में पहुंचे थे।आचार्य शशिकांत वश्ष्ठि ने बताया कि शिवलिंग क्या है। शिवलिंग कब और कैसे प्रकट हुआ। जल लाल, चंदन, धतूरा, आक, शमि, दुर्वा, विल्वपत्र आदि शिव पूजन सामग्री कैसे प्रकट हुई यह सब भक्तों को विस्तार से बताया।

उन्होंने विल्वपत्र उल्टा क्यों चढ़ाया जाता है, इसका भी रहस्य विस्तार पूर्वक बताया। प्रथम बार शिवलिंग पूजन किसने किया, इसके बारे में प्रसंग के माध्यम से जानकारी दी। वशिष्ट ने शिवकथा के दौरान लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इंसान सदमार्ग पर चलकर ही कुछ कर सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें