लकड़ी माफिया हरे पेड़ों पर चला रहे आरा
Badaun News - सैदपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से कटान जारीलकड़ी माफिया हरे पेड़ों पर चला रहे आरासैदपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से कटान जारीलकड़ी माफिया हरे पेड़ों पर च

सैदपुर। क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान तेजी से जारी है। लकड़ी माफिया हरे-भरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जानकारी के बाद भी माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अवैध कटान सांठगांठ से होता है। क्षेत्र में बिना परमिट के बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई माफिया कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात और दिन के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के माध्यम से लकड़ी को सप्लाई किया जाता है। कई स्थानों पर खेतों और बागों से हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
लकड़ी माफिया होली पर अवकाश के दिनों में और सक्रिय हो गये हैं। वन विभाग की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अवैध कटान पर रोक लगाई जाये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



