तालाब खुदाई के नाम पर किसान के जमीन से खनन, जांच शुरू
Badaun News - -उझानी के बुटला दौलत गांव में खेत में हुए अवैध खनन की जानकारी देते किसान। ला दौलत में मनरेगा योजना के नाम पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है।

उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में मनरेगा योजना के नाम पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की भूमि के साथ-साथ एक किसान के खेत से भी 20 फीट से अधिक गहराई तक खुदाई कर पीली मिट्टी निकाली गई और उसे बरेली-आगरा हाईवे निर्माण में खपाया गया है। मामले में अनियमितताओं की शिकायत के बाद अब जांच शुरू हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत निवासी किसान राजवीर पुत्र रामकिशोर की मजरा जनईया में गाटा संख्या 1384 के मालिक है। यहां वो खेती करते हैं। खेत की मेढ़ पर ही गाटा संख्या 1382 पर आदर्श जूनियर हाईस्कूल की लगभग पांच बीघा जमीन है।
आरोप है कि गांव प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में मनरेगा के तहत स्कूल की जमीन पर तालाब का निर्माण के नाम पर 20 फीट से ज्यादा खुदाई की। इस दौरान राजवीर के खेत पर भी जेसीबी चलाकर मिट्टी निकाल ली गयी। रामकिशोर ने बताया कि पीली मिट्टी को हाईवे पर ठेकेदार को बेच दिया। जमीन पर गहरे गड्डे होने की वजह से वो दो वर्षों से वह अपनी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहा, जिससे उसकी आय प्रभावित हो रही है। खेती की जमीन उबड़-खाबड़ है, जिससे उसमें ट्रैक्टर चलाना, जुताई-बुवाई करना और सिंचाई करना संभव नहीं है। किसान का यह भी कहना है कि खेती ही उसके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। पुन: स्थिति लाने को होगा खर्चा रामकिशोर ने बताया कि यदि जमीन को दोबारा खेती लायक बनाना है तो उस पर भारी खर्च आएगा। गहरे गड्ढों की भराई, समतलीकरण, उपजाऊ मिट्टी की दोबारा व्यवस्था और जमीन की उर्वरता लौटाने के लिए खाद व सुधार कार्य कराने पड़ेंगे। पीड़ित दो वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। बीडीओ ने नहीं सुनी शिकायत इस मामले में बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल से भी शिकायत की गयी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने मनरेगा लोकपाल के समक्ष गुहार लगाई। वहीं शुक्रवार शाम को मनरेगा लोकपाल अनिल कुमार स्वयं किसान के खेत पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसकी जमीन पर खुदाई की गई, इस संबंध में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी जाएगी और रोजगार सेवक से भी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। लेखपाल की रिपोर्ट बताएगी मामला सही है या गलत मिट्टी का उठान सही हुआ है या गलत यह मनरेगा लोकपाल को लेखपाल की रिपोर्ट बताएगी। इस मामले में मनरेगा लोकपाल ने शिकायतकर्ता किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने इसके लिए लेखपाल से भी रिपोर्ट तलब कर ली है। जिससे यह स्पष्ट हो सके जहां खुदाई हुई है वह जगह ग्राम समाज की है या फिर शिकायतकर्ता किसानों की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


