प्रशासन ने हटवाया ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा

Feb 27, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - गांव खरखोली बुजुर्ग में प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटा दिया। नायब तहसीलदार अमित कुमार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई में करीब डेढ़ बीघा जमीन, जो सरकारी रिकॉर्ड में खलिहान है, को मुक्त कराया गया। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया।

प्रशासन ने हटवाया ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा

अलापुर, संवाददाता। गांव खरखोली बुजुर्ग में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को गुरुवार को प्रशासन ने हटवा दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार अमित कुमार की मौजूदगी में की गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम समाज की करीब डेढ़ बीघा जमीन, जो सरकारी अभिलेखों में खलिहान दर्ज है, पर ग्राम प्रधान पूनम शर्मा के पति पंकज शर्मा द्वारा कब्जा कर जोत देखरेख की जा रही थी। शिकायतकर्ता उद्दीन पुत्र मौला बक्श निवासी उक्त गांव ने मामले की शिकायत प्रशासन से की थी। अधिकारियों ने ट्रैक्टर से जुताई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।