
डीएपी, यूरिया का अवैध स्टॉक मिलने पर विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
Badaun News - बदायूं के भूड़ा भदरौल गांव में कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। कश्यप खाद भंडार में 12 बैग यूरिया और 67 बैग डीएपी स्टॉक मशीन में दर्ज नहीं मिले। अवैध भंडारण के कारण दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और गोदाम को सील कर दिया गया।
बदायूं, संवाददाता। कादरचौक के भूड़ा भदरौल गांव में कृषि विभाग की टीम ने तहसीलदार के साथ मिलकर छापा डाला। यहां कश्यप खाद भंडार पर 12 बैग यूरिया एवं 67 बैग डीएपी डीएपी पॉस मशीन में दर्ज नहीं मिली। जिसके बाद दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत एवं ने संयुक्त रूप से भूड़ा भदरौल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने उपलब्ध स्टॉक को पोस मशीन से मिलाया तो पता चला कि स्टॉक मशीन में नहीं है, जिससे स्पष्ट हुआ कि भंडारण अवैध है।
जिला कृषि अधिकारी एवं सदर तहसीलदार सदर तहसीलदार दीपक गंगवार ने संबंधित किसान की लिखित शिकायत के आधार पर उर्वरक गोदाम को सील कर दिया एवं संबंधित दुकानदार के खिलाफ थाना कादरचौक में एफआईआर दर्ज करा दी। छापेमारी के दौरान कृषि विभाग की टीम में प्रधान सहायक संजय कुमार, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार, कनिष्ठ सहायक अंकित कुमार मौजूद थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कश्यप खाद भंडार भूड़ा भदरौल का शिकायत पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 बैग यूरिया एवं 67 बैग डीएपी पोस मशीन में दर्ज नहीं मिली। मौके से मिला भंडारण अवैध था। संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है, वहीं उर्वरक गोदाम को भी सील कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




