युवाओं को व्यावसायिक खेती की राह दिखाएंगे दिलीप संघाणी
Badaun News - बदायूं में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में 5000 से अधिक किसान शामिल होंगे। दिलीप संघाणी किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और उर्वरक प्रबंधन पर जानकारी देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को लाभकारी खेती से जोड़ना है।

बदायूं, संवाददाता। उर्वरक उत्पादन एवं विपणन क्षेत्र में किसानों की सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी बदायूं जनपद के दातागंज में आयोजित होने वाले विशाल किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सम्मेलन में हजारों युवा, ग्रामीण महिलाएं और किसान भाई भाग लेंगे, जिन्हें परंपरागत खेती के साथ-साथ व्यावसायिक एवं उन्नत खेती के गुर बताए जाएंगे। इस किसान सम्मेलन में 5000 से अधिक किसानों के जुड़ने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान दिलीप संघाणी किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन और बाजार से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे, जिससे किसानों की आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकें।
कार्यक्रम के संयोजक एवं दातागंज के ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नतशील और लाभकारी खेती से जोड़ना है। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित इस किसान सभा में प्रगतिशील किसान, बदायूं जनपद की जिला सहकारी समितियों के पदाधिकारी, क्रय-विक्रय समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके साथ इफको के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, निदेशक विपणन योगेंद्र कुमार, इफको ई-बाजार के प्रबंध निदेशक भावेश रादेडिया और मधुलिका शुक्ला मौजूद रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




