Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsHusband s Betrayal Friends Arrested for Gangrape of Wife Over Bargain
दोस्त की पत्नी से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की पत्नी से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Badaun News - दोस्त की पत्नी से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तारदोस्त की पत्नी से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तारदोस्त की पत्नी से गैंगरेप करने वाले दो

Feb 10, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

फैजगंज बेहटा। एक हजार रुपये में सौदेबाजी कर पत्नी का गैंगरेप करवाने वाले मामले में पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया, जबकि आरोपी पति फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि छह फरवरी को वह अपने पति छुट्टन के साथ घरेलू गैस कनेक्शन के कागज बनवाने जा रही थी। इस दौरान उसके पति ने सौदेबाजी कर उसे एक हजार रुपये में अपने दोस्तों के पास भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी पप्पू पुत्र तेजपाल गांव अल्ल्लेहपुर और बालकिशन पुत्र ईश्वरी प्रसाद गांव तखोरा बाइक पर बैठाकर महिला को ले गए। रास्ते में बलकनपुर जाने वाले रास्ते पर यूकेलिप्टस की कटी हुई बगिया में ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला किसी तरह घटना से बचकर अपने घर लौटी। घर पहुंचकर महिला ने देखा कि उसका पति छुट्टन घर पर मौजूद था। उसने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि अब वह उसे धंधा कर पैसे कमाएगा। इसके बाद महिला अपने जेठ के साथ थाने पहुंची और अपने पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी पप्पू और बालकिशन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी पति छुट्टन अभी फरार है और उसकी भूमिका और आरोपों की जांच जारी है। ------ एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने अपने दोस्तों से गैंगरेप करवाने की साजिश रची। पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी पति की भूमिका की जांच जारी है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी चल रही है। ह्रदेश कठेरिया, एसपी देहात