ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं, रोडवेज, यूनियन, भूख हड़ताल

बदायूं, रोडवेज, यूनियन, भूख हड़ताल

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा डग्गामार बसों के संचालन के विरोध में सोमवार से शुरू की गई है भूख...

बदायूं, रोडवेज, यूनियन, भूख हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 22 Jan 2019 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से काफी समय से डग्गामार बसों के संचालन बंद कराने की मांग चली आ रही है। जिसको लेकर पूर्व में प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन प्रशासन ने डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगाई। इसके विरोध में यूनियन ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेता असद कदीर खां ने कहा कि प्रशासन द्वारा हम लोगों की मांग को अनसुना किया जा रहा था। जिससे भूख हड़ताल के लिए विवश होना पड़ा। जब तक डग्गामार बसों का संचालन बंद नहीं कराया जाएगा। तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। चाहे कुछ भी हो जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें