ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंसौ शैय्या वार्ड में आशा संग रंगरेलियां मनाते चालक पकड़ा

सौ शैय्या वार्ड में आशा संग रंगरेलियां मनाते चालक पकड़ा

महिला अस्पताल का सौ शैय्या वार्ड प्रेमी युगलों के लिए अशियाना बन गया है। एंबुलेंस चालक महिला अस्पताल की आशा के साथ तीसरे मंजिल के कमरे में रंगरेलियां बना रहा...

सौ शैय्या वार्ड में आशा संग रंगरेलियां मनाते चालक पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 11 Oct 2018 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला अस्पताल का सौ शैय्या वार्ड प्रेमी युगलों के लिए अशियाना बन गया है। एंबुलेंस चालक महिला अस्पताल की आशा के साथ तीसरे मंजिल के कमरे में रंगरेलियां बना रहा था।

जिसकी भनक साफ सफाई कर्मचारियों को लग गई। वार्ड खोलने पर चालक और आशा आपत्तिजनक स्थिति में थे। घटना के बाद आशा और चालक कर्मचारियों को धक्का मुक्की देकर फरार हो गए। मामला जिला महिला अस्पताल के सौ शैय्या वार्ड का है। बुधवार को सफाई कर्मचारी तीसरे मंजिल के वार्डों की सफाई कर रहे थे। तभी कर्मचारियों को एक वार्ड में कुछ आवाज सुनाई दी।

कर्मचारियों ने वार्ड के कमरे को धक्का देखा खोला तो वहां एक आशा और सरकारी एंबुलेंस चालक अपत्तिजनक स्थित में थे। कर्मचारियों को देखकर चालक और आशा सकपका गए और वहां से भागने लगे। कर्मचारियों ने शोर मचाने का प्रयास किए, लेकिन चालक धक्का मुक्की करके वहां से फरार हो गया। इसके बाद कर्मचारियों के शोर से वहां अन्य कर्मचारियों और तमीरदारों की भीड़ जुट गई।

घटना से महिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। फिलहाल चालक और आशा की शिकायत एंबुलेंस प्रभारी से कर दी गई है। घटना के बाद चालक और आशा भूमिगत हो गए है।

घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल चालक घटना के बाद फरार हो गया है। चालक से संपर्क साधा जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजेंद्र गंगवार, एंबुलेंस प्रभारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें