पिता ने दरांती से गला रेतकर की नाबालिग बेटी की हत्या

Jan 01, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - वजीरगंज में एक किशोरी सोनम की हत्या उसके पिता इकरार ने की। बेटी के चाल-चलन से परेशान होकर इकरार ने दरांती से उसका गला काट दिया और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को ऑनर किलिंग के रूप में देखा जा रहा है।

पिता ने दरांती से गला रेतकर की नाबालिग बेटी की हत्या

वजीरगंज/सैदपुर, हिटी। लापता किशोरी की हत्या हॉरर किलिंग निकली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पिता ने की थी। बेटी के चाल-चलन से परेशान पिता ने दरांती से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को गांव के ही व्यक्ति के सरसों के खेत में फेंक दिया था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल वजीरगंज थाना क्षेत्र के लहरा लाड़पुर गांव के इकरार की 17 वर्षीय बेटी सोनम 19 दिसंबर को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी।

10 दिन तक कोई सुराग न लगा। 29 दिसंबर को सोनम का कंकालनुमा शव गांव के ही पूरनलाल पुत्र सुखलाल के सरसों के खेत में मिला था। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की, जहां इकरार ने शव की पहचान अपनी बेटी सोनम के रूप में की थी। इसके बाद इकरार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि शुरुआती जांच से ही पुलिस को किशोरी के परिजनों की भूमिका संदिग्ध लग रही थी, जिसके चलते परिवार और गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इकरार अपनी बेटी के चाल-चलन को लेकर लंबे समय से परेशान था। जांच में ये भी खुलासा हुआ कि 19 दिसंबर की रात करीब 12 बजे सोनम किसी युवक से मिलने घर से निकली थी। पिता इकरार ने उसका पीछा किया और खेत तक पहुंच गया, जहां युवक मौके से फरार हो गया। गुस्से में इकरार ने दरांती से बेटी का गला रेतकर हत्या कर दी और शव को पूरनलाल के सरसों के खेत में फेंक दिया। इसके बाद उसने बेटी की कोई तलाश नहीं की। छह दिन बाद थाने पहुंचकर केवल मौखिक सूचना दी। पुलिस ने आरोपी इकरार को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल दरांती बरामद की है। आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। गांव के कई लड़कों से संबंध किशोरी के गांव के ही कई लड़कों से प्रेम-प्रसंग चल रहे थे, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। बताया गया कि इसी बात को लेकर पिता अक्सर बेटी को टोकता और समझाता था। परिजनों के अनुसार सामाजिक बदनामी और इज्जत पर आंच आने की आशंका के चलते आरोपी पिता मानसिक दबाव में था। पुलिस इसी पृष्ठभूमि को ऑनर किलिंग की मुख्य वजह मानते हुए पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। गुमराह करने के लिए ड्रामा पुलिस जांच में ये खुलासा हुआ है कि आरोपी पिता ने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने को ड्रामा रचा। उसने बेटी की हत्या के बाद न तो उसकी तलाश की और न ही तुरंत थाने में कोई लिखित सूचना दी। कई दिन बाद वह थाने पहुंचा और केवल मौखिक रूप से बेटी के लापता होने की बात कहकर खुद को पीड़ित दिखाने का प्रयास किया, ताकि शक उससे हटाया जा सके। पोस्टमार्टम में हुई थी हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम में यह भी सामने आया कि किशोरी के सिर और गले के अलावा शरीर के अधिकांश हिस्से जंगली जानवरों द्वारा खा लिए गए थे। यदि गले का हिस्सा भी नष्ट हो गया होता तो धारदार हथियार से की गई हत्या की पुष्टि संभव नहीं होती और सोनम की मौत एक रहस्य बनकर रह जाती। किशोरी के शव मिलने की घटना का खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। किशोरी के पिता इकरार ने बेटी के चाल-चलन ठीक न होने से दरांती से गला रेतकर हत्या की थी। जिसके बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इकरार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद कर ली है। हृदेश कठेरिया, एसपी देहात

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।