बिजली न होने पर जनरेटर से प्रेशर से मिलेगा पानी

Mar 04, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - धुलहंडी की होली के अवसर पर नगर पालिका ने पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 27 नलकूपों के जरिए पानी की सप्लाई होगी, जिसमें 18 पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका ने बिजली जाने की स्थिति में भी पानी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है।

बिजली न होने पर जनरेटर से प्रेशर से मिलेगा पानी

धुलहंडी की होली आज है। नगर पालिका ने पूर्व में पेयजल को लेकर पुख्ता इंतजाम किये हैं और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। जिससे पेयजल पर किसी भी तरह का संकट न आये। इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। जिससे की अगर बिजली की सप्लाई भी चली जाये तो जनरेटर से नलकूपों को चलाया जा सके। वहीं पेयजल की पूरे दिन सप्लाई दी जा सके। मंगलवार को नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के निर्देशन में जलकल विभाग की टीम ने सभी नलकूपों का निरीक्षण किया। वहीं जनरेटर व्यवस्था की टेस्टिंग कराई गई। आज होली वाले दिन लोगों को भरपूर पानी देने का वादा किया है।

बिजली जाने के बाद भी पेयजल सप्लाई की दिक्कत नहीं आयेगी। नगर पालिका की ओर से जनरेटर की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के शहर में 27 नलकूप हैं, जिसके जरिये पानी की आपूर्ति है। शहर में 29 नगर पालिका के वार्ड हैं जिनमें पानी की सप्लाई की जाती है। इनमें मात्र 18 पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। शेष नलकूप बिजली निगम के भरोसे हैं। इसमें 13 जनरेटर तो किराये के लगवाये गये हैं इसके अलावा पांच जनरेटर नगर पालिका के खुद के लगे हुए हैं। बिजली चली भी जायेगी तो पानी की पूर्ति होती रहेगी। होली के अवसर पर पेयजल सप्लाई की किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। पानी हाई प्रैशर के साथ मिलेगा। नगर पालिका ने बेहतर व्यवस्था की है। प्रमुख इलाकों में जनरटेर लगाये हैं। अगर बिजली भी कट हो जाती है तो 18 जनरेटर से नलकूप चलाये जायेंगे। सतीश कुमार, जलकल विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।