धुलहंडी पर प्रशासन ने कसी कमर, आज ड्रोन से निगरानी
Badaun News - जनपद में 4 मार्च को धुलहंडी की होलिका पर्व मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है।

जनपद में बुधवार चार मार्च धुलहंडी की होलिका पर्व है। जनपद में होलिका पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसको लेकर डीएम ने आदेश जारी किया है। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट एवं सभी एसडीएम संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की है। नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि होली को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहेंगे और परम्परागत तरीके से ही त्योहार मनाया जाये, कोई नई परंपरा न डाली जाये। वहीं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाये। मंगलवार को एक बार फिर डीएम अवनीश राय ने होली को लेकर सभी मजिस्ट्रेट अफसरों को विशेष दिशा निर्देश दिये हैं।
डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर ड्रोन से निगरानी तथा सोशल मीडिया ( फेसबुक व ट्वीटर आदि) पर आपत्तिजनक पोस्ट/अफवाहों पर सतत नजर रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में धारा 163 प्रभावी रहेगी। सभी एसडीएम को संबधित क्षेत्रों में भ्रमण करने को कहा है वहीं विशेषकर जिन मार्गों पर जुलूस निकाला जाता है वहां निगरानी को कहा गया है। कंट्रोल रूम सक्रिय होली के पर्व को लेकर कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या-221 में आईसीसीसी कंट्रोल रूम स्थापित रहेगा, जिसके दूरभाष नंबर 05832-266052, 05832-266050, 05832-266049 एवं मोबाइल नंबर 7503389289 संचालित रहेंगे। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को जनपद में मजिस्ट्रेटों/स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


