होली पर डीजे पर लगेगा ठुमका, 300 से ज्यादा डीजे बुक

Mar 01, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में होली के त्योहार के लिए लोग उत्साहित हैं। बाजारों में DJ की बुकिंग तेज़ी से हो रही है, ताकि होली पर मस्ती की कमी न हो। शहर और गांवों में लोग साउंड सिस्टम खरीदने और DJ बुक कराने में व्यस्त हैं। अब तक 300 से अधिक DJ बुक किए जा चुके हैं।

होली पर डीजे पर लगेगा ठुमका, 300 से ज्यादा डीजे बुक

बदायूं, संवाददाता। होली के त्योहार पर इस बार जमकर मस्ती होगी। अभी से बाजार से लेकर घरों एवं सोशल मीडिया तक लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। होली पर मस्ती में किसी तरह की कमी न रहे। इसके लिए लोग अभी से डीजे की बुकिंग में लगे हैं। जिससे की होली के दिन डीजे आसानी से मिल जाये और कमी न पड़े। हर गली, मोहल्ला एवं चौराहों पर डीजे लगाकर मस्ती करने की तैयारियां की गई हैं। शहर के छह सड़का हो या फिर नगर पालिका रोड़ हो, कबूलपुरा हो या फिर सोथा और इलैक्ट्रानिक्स मार्केट हो। सभी जगह होली की मस्ती को लेकर तैयारियों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के अलावा गांव देहात में भी इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों, साउंट सेंटर पर लोग खरीददारी करने को पहुंच रहे हैं। शहर अंदर ही दुकानदारों का कहना है कि अब तक करीब 200 से अधिक डीजे बुक करा चुके हैं। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में करीब 100 से अधिक बुक हो चुके हैं। तमाम लोग अपना साउंड सिस्टम खरीद रहे हैं। होली को लेकर बुकिंग तीन मार्च की रात से चार मार्च की शाम तक के लिए चल रही है। इससे साफ है कि लोग डीजे पर होली को लेकर मस्ती करेंगे और होली पर डीजे को लेकर ठुमका लगायेंगे। इसलिए डीजे को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। डीजे वाले भी तीन हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की बुकिंग ले रहे हैं। होली के चलते बुकिंग के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।