ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंतेज रफ्तार टेम्पो पलटा, पांच लोग गम्भीर घायल

तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, पांच लोग गम्भीर घायल

एक बार फिर रफ्तार हादसे का कारण बना। बदायूं-दातागंज मार्ग पर आमगांव के समीप सवारियों से भरा  टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में...

तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, पांच लोग गम्भीर घायल
बदायूं। हिन्दुस्तान टीमTue, 17 Mar 2020 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार फिर रफ्तार हादसे का कारण बना। बदायूं-दातागंज मार्ग पर आमगांव के समीप सवारियों से भरा  टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा थाना सिविल लाइन के  बदायूं दातागंज रोड स्थित आमगांव के पास का है। यहां टेंपो बदायूं की ओर से दातागंज की ओर जा रहा था। रफ्तार तेज होने की वजह से टेंपो आमगांव के पास सड़क पर गुलाट खा गया। जिसमें सवार वेदप्रकाश निवासी लखनपुर,शिवरतन निवासी  बिहारीपुर, नीतेश निवासी महरौली, हीरालाल निवासी किशनी मेहरा, रामकुमारी निवासी टीकुलापुर गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें