
अमर ज्योति ठगी : पूरी नहीं हुई बहस, अब एक को होगी सुनवाई
संक्षेप: Badaun News - अमर ज्योति ठगी प्रकरण में आरोपियों की ओर से चली 25 मिनट की दलीलेंअमर ज्योति ठगी प्रकरण में आरोपियों की ओर से चली 25 मिनट की दलीलेंअमर ज्योति ठगी प्रकर
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड ठगी प्रकरण में बुधवार को प्रयाराज उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। निवेशकों की करोड़ों की रकम हड़पने के आरोप में घिरे कंपनी निदेशकों की ओर से अधिवक्ताओं ने करीब 20 से 25 मिनट तक अपनी दलीलें पेश कीं। समय अधिक होने के कारण अदालत ने अब अगली सुनवाई एक दिसंबर 2025 के लिए तय की है और स्पष्ट किया है कि उस दिन किसी भी प्रकार का स्थगन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले में सदर कोतवाली में कंपनी निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, शैलेश मौर्य समेत अन्य के खिलाफ कुल चार मुकदमे दर्ज किए गए थे।

ठगी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कंपनी से जुड़े 18 बैंक खाते फ्रीज कराए हैं, जिनमें एक करोड़ 15 लाख 97 हजार 487 रुपये जमा थे। इसके अलावा मुख्य आरोपी शशिकांत और सूर्यकांत मौर्य पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर बरेली और बदायूं में पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों को लिखित तर्क दाखिल करने का निर्देश दिया है, जो पांच पृष्ठों से अधिक नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब अदालत का रुख सख्त है और एक दिसंबर की सुनवाई निर्णायक साबित हो सकती है,

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




