पिल्ले को बचाने के लिए तालाब में कूदा युवक
Badaun News - 02 बीडीएन 08--आसफपुर में तालाब में डूबते पिल्ले को बचाकर बाहर निकाला युवक।02 बीडीएन 08--आसफपुर में तालाब में डूबते पिल्ले को बचाकर बाहर निकाला युवक।

आसफपुर/फैजगंज। जहां आज के दौर में लोग अक्सर दूसरों की समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं, वहीं फैजगंज निवासी पप्पू यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे तालाब में डूब रहे बेजुबान पिल्ले को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। पप्पू यादव के इस निस्वार्थ कदम ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। यह दिल छू लेने वाली घटना बदायूं जिले के आसफपुर के फैजगंज गांव की है। सोमवार को गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी खेल-खेल में उन्होंने एक पिल्ले को गांव के ही तालाब में फेंक दिया। बेजुबान पिल्ला खुद को बचाने के लिए छटपटाने लगा।
उसने तैरने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह जल्द ही थकने लगा। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीण पप्पू यादव की नजर तालाब में डूबते उस पिल्ले पर पड़ी। बिना एक पल की देरी किए पप्पू ने तालाब में छलांग लगा दी। मशक्कत के बाद पप्पू ने उस नन्हे बेजुबान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तालाब किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब पप्पू को उस पिल्ले के साथ बाहर आते देखा, तो पूरा इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


