Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsHeavy Rain Causes Power Outages in Badayun Residents Face Hardships
तेज बारिश से शहर से देहात तक बिजली गुल

तेज बारिश से शहर से देहात तक बिजली गुल

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। बारिश के जलभराव के कारण बिजलीघरों में एहतियातन आपूर्ति बंद की गई। शहर के कई क्षेत्रों में...

Sep 04, 2025 04:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। तेज बारिश से शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे आपूर्ति ठप रही। जबकि कुछ मोहल्लों में ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। बुधवार शाम काली घटाएं घिर आई। देखते-देखते भारी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर से देहात तक कई स्थानों पर फॉल्ट हुए। आवास विकास कॉलोनी, विजय नगर, काली सड़क, नई सराय, आदर्श नगर, मधुवन कॉलोनी के साथ ग्रामीण इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजलीघरों में बारिश के जलभराव के कारण एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही मोंगर, दहेमी, बाबट, सिकरोड़ी, ब्योर, कासिमपुर आदि गांव में फॉल्ट के चलते आपूर्ति ठप रही। शहर के नेकपुर, लोचीनगला, कृष्णापुरी, अंबिकापुरी, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।