दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम पर पहुंचे संविदा कर्मी

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

जिले में पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि आज उनका मानदेय नहीं मिला, तो सभी संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम पर पहुंचे संविदा कर्मी

जिले में पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। जिले भर के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आज उनके रोके गए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जिले के सभी संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस आंदोलन से जिले की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप होने की कगार पर पहुंच सकती है। इस जिलाव्यापी आंदोलन के क्रम में ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिनावर और घटपुरी सीएचसी पर भी संविदा कर्मचारियों ने एकजुट होकर उग्र प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निर्विकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 3 महीने से संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे सभी के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और संविदा कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है。

कर्मचारियों का अल्टीमेटम

कर्मचारियों ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आने वाली 20 तारीख तक उनके खातों में मानदेय नहीं डाला गया, तो वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल से क्षेत्र की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी। संविदा कर्मचारियों ने शासन और प्रशासन से शीघ्र बकाया भुगतान की मांग की है।

प्रमुख उपस्थित लोग

इस मौके पर डॉ. मेहराज, डॉ. हुमा, डॉ. गुंजन, डॉ. आदित्य, डॉ. विनय, राजपाल, इजहार, अशोक माथुर, रीना और नीलिमा सहित सभी संविदा कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने के कारण हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।