Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsHealth Team Responds After Fever Claims Three Lives in Kalliya Kajampur
छात्रा समेत तीन लोगों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य अफसर

छात्रा समेत तीन लोगों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य अफसर

संक्षेप:

Badaun News - कल्लिया काजमपुर गांव में बुखार से किशोरी सहित तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। टीम ने 160 लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच की। जांच में पांच लोगों में मलेरिया और...

Sep 04, 2025 04:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

कुंवरगांव ,संवाददाता। क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में बुखार से किशोरी समेत तीन लोगों की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। टीम ने यहां पर तकरीबन 160 लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच की। स्वास्थ्य टीम में डिप्टी सीएमओ मोहम्मद तहसीन, डॉ. कौशल गुप्ता, सीएचसी सैदपुर से रोहित, संजय, अशोक कुमार, बीपीएम नवेद अहमद, रूपकिशोर, शैलेंद्र आदि लोग शामिल थे। टीम ने गांव में पहुंचकर मृतकों के परिवार वालों से मृत्यु के कारणों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद परिजनों समेत आसपड़ोस में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करीब 160 लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच की थी। बता दें कि गांव में इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। सोमवार को यहां पर इंटर की छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पांच लोगों की मलेरिया की पुष्टि हुई। शेष को टाइफाइड निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में एंटी लार्वा का गली गली छिड़काव कराया। टीम ने गांव मे घूमकर साफ-सफाई कराई। सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले रही।