डिप्टी सीएम तक पहुंचा सृष्टि मेडिकेयर सेंटर का मामला, डीवीआर सील
Badaun News - बदायूं के ओरछी कस्बे में सृष्टि मेडिकेयर सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड की शिकायतों के चलते छापामारी की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि बिना डिग्री धारक डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

ओरछी/बदायूं, हिटी। जिला स्तर से की जा रही लगातार शिकायतों का मामला डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तक पहुंच गया। पिछले दिनों डिप्टी सीएम से की गई शिकायत का मामला डीएम तक पहुंचा और फिर सीएमओ को कमेटी भेजकर जांच कराने का आदेश दिया। डिप्टी सीएम और डीएम के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर पर जाकर छापामारी की। निरीक्षण के बाद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को सील कर दिया है। अब कमेटी की निगरानी में डीवीआर की जांच की जायेगी। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी सहित टीम ओरछी कस्बा पहुंची।
यहां ओरछी चौराह पर सृष्टि मेडिकेयर सेंटर पर छापामारी की। टीम ने पूरे सेंटर का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयारर की। यहां टीम ने तीन मुख्य बिंदुओं पर जांच की। जिसके बाद सेंटर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और फिर डीवीआर को सील करा दिया है। अब सीएमओ की कमेटी की निगरानी में सीसीटीवी कैमरों की जांच डीवीआर से की जायेगी। बतादें कि यहां शिकायतकर्ता ऋष शर्मा पुत्र उमेश चंद्र शर्मा निवासी भुर्जी टोला आंवला ने शिकायत की थी कि यहां अल्ट्रासाउंड डाक्टर के द्वारा नहीं किया जाता है। अल्ट्रासाउंड बिना डिग्री धारकों से किया जाता है। जिससे जनमानस के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शासन स्तर तक शिकायतें की गईं थी जिसके क्रम में जांच पड़ताल सृष्टि केयर सेंटर पर की गई है। जांच में सेंटर पंजीकृत है सबकुछ ठीक है लेकिन यहां आरोप यह है कि अल्ट्रासाउंड डाक्टर नहीं करते हैं बिना डिग्रीधारक करते हैं। इसलिए जांच को डीबीआर सील कर दिया है। डॉ. पवन जायसी, डिप्टी सीएमओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




