Badaun News: छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन स

Badaun News: छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की

Badaun News: समरेर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ने की घटना पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। सीडीओ ने इस मामले की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करायी है। जांच कमेटी में शामिल एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा एवं एसीएमओ राजवीर सिंह ने सोमवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर बारीकि से जांच की। कमेटी ने आवासीय विद्यालय में छात्राओं के ब्यान दर्ज किये। इसके अलावा प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार यादव से भी पूछताछ कर उनके ब्यान दर्ज किये। कमेटी ने यहां शिक्षिकाओं एवं रसोइयां से भी इस मामले में पूछताछ कर बताये गये बिंदुओं को रिपोर्ट में शामिल किया है。

जांच की प्रक्रिया

कमेटी ने जांच के दौरान पूरे विद्यालय का बारीकि से निरीक्षण भी किया और निरीक्षण में जो मिला उसका भी रिपोर्ट में उल्लेख कर दिया है। कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट सीडीओ को दी जायेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर छात्राओं की तबियत बिगड़ने के मामले में कार्रवाई की जायेगी। सीडीओ गामिनी सिंगला ने बताया कि स्कूल में खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ने के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करायी गयी है, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

घटना का विवरण

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को अचानक से सात छात्राओं की तबियत खाना खाने के बाद बिगड़ गयी। छात्राओं को उपचार के लिये पीएचसी समरेर पर भर्ती कराया। पांच छात्राओं के परिजन उन्हें यहां से प्राइवेट में उपचार दिलाने की बात कहकर घर ले गये। जबकि 12 वीं की प्रिया आठवीं की राधिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के आरोप

छात्राओं के परिजनों ने तबियत खराब होने के बाद स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े, एक छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल में छात्राओं के लिए समय से खाना नहीं दिया जाता है। बिजली न आने पर छात्रायें समय से सो नहीं पाती हैं, इसका असर भी उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिस दिन छात्राओं की तबियत खराब हुयी थी उस दिन भी बिजली नहीं थी।

सामान्य प्रश्न

इस घटना में कितनी छात्राएं प्रभावित हुईं?
इस घटना में सात छात्राएं प्रभावित हुईं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की