बिल्सी विधानसभा में 4.95 करोड़ से बनेंगी सड़कें
Badaun News - विधायक हरीश शाक्य की मेहनत से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत 4.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस बजट से बेहटा जवी, गढ़ी, सिमर्रा भोजपुर और अन्य क्षेत्रों की सड़कें बनेंगी। विधायक ने कहा कि उनका प्राथमिकता सड़क मार्गों का विकास है, जिससे यातायात सरल और क्षेत्र का विकास होगा।

विधायक हरीश शाक्य की मेहनत निरंतर रंग ला रही हैं। विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत 4.95 करोड़ सड़कों के नव निर्माण के लिए स्वीकृति हो गये हैं। इस बजट से बेहटा जवी, गढ़ी, सिमर्रा भोजपुर, गडरपुरा ,गुधनी ,उझानी, बरामालदेव, रमपुरा ऐनुद्दीन एवं बीवीगंज की सड़कें बनेंगी। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नव निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। क्षेत्र की सड़कों को और बेहतर बनाने लिए 4.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गयी है। जल्द इस बजट से सड़कें तैयार कराने का काम शुरू कराया जायेगा।
विधायक ने कहा कि मेरी प्राथमिकता में सड़क मार्गों का विकास सबसे पहले है। जब यातायात के मार्ग सरल और सुगम होगा तो आम जनमानस को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़कें होने से लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत 4.95 करोड़ की स्वीकृति मिल गयी है। इस बजट से क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों का नवनिर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिससे आने वाले समय में सड़कें बेहतर और सुरक्षित नजर आएंगी।हरीश शाक्य, विधायक बिल्सी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


