विधायक ने सीसी का लोकार्पण किया

Oct 19, 2024 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - विधायक हरीश शाक्य ने गांव पीरनगर और पतरघटा में विधायक निधि से बनी सीसी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम कर रही है। भाजपा बिना भेदभाव के कार्य करती...

विधायक ने सीसी का लोकार्पण किया

गांव पीरनगर और पतरघटा में विधायक निधि से बनी सीसी का विधायक हरीश शाक्य ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का जनता को सीधे लाभ भी मिल रहा है। विधायक ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बगैर भेदभाव के कार्य एवं सबको सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने कहा है कि वह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। विकास कार्यो को लेकर वह पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिले थे। मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, उदयवीर दिवाकर, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, सुखपाल वर्मा, ब्रह्मपाल, रामप्रकाश, श्योराज, लोकराम कश्यप, पोपीराम वर्मा मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।