सोई सिद्धपीठ पर धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
सोई सिद्धपीठ पर धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव सोई सिद्धपीठ पर धूमधाम से मनाया हनुमान...

सोई सिद्धपीठ पर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। संत विदेहनंदिनी शरण महाराज ने पूजा अर्चना की। यहां पर संतों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से आये संत साक्षी बने थे।
हमेशा की तरह इस वर्ष भी हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। एक सप्ताह से रामचरित मानस पाठ और रासलीला का मंचन हो रहा था। शनिवार को सुबह चार बजे से पूजा अर्चना शुरू हो गयी। इस दौरान 11 क्विंटल लड्डू का भोग लगाया। तिलक, पूजन और आरती के बाद भजन कीर्तन हुये। संत विदेहनंदिनी शरण महाराज ने कहा कि हनुमान जी महाराज के पास ही राम रसायन है। अष्ट सिद्ध और नौ निधियों के दाता हैं। सर्व सुखों को देने वाले हैं। हजारों संत एवं भगवान के भक्तों ने घर प्रसाद ग्रहण किया। संतशरण महाराज, फूलबाबा, जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, राजाबाबू वार्ष्णेय, सुधाकर शर्मा, रामबाबू यादव, अल्पना जौहरी, आकाश मिश्र, लखन शर्मा, आशीष शर्मा मौजूद थे।
