ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं तीज उत्सव की रानी बनी शांति गुप्ता

तीज उत्सव की रानी बनी शांति गुप्ता

हिन्दू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ब्रज प्रांत द्वारा शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया...


तीज उत्सव की रानी बनी शांति गुप्ता
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 07 Aug 2019 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ब्रज प्रांत द्वारा शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें नृत्य एवं मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई।

प्रतियोगिता के बाद सभी को जलपान कराया।नृत्य प्रतियोगिता में कविता मौर्य ने प्रथम और मेहंदी प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांति गुप्ता तीज उत्सव की रानी बनी। प्रांतीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महीना है।

तीज का पर्व मनाने की परंपरा वर्षो पुरानी है। इस मौके पर संध्या शुक्ला, रजनी मिश्रा, सीमा चौहान, रेनू सिंह, ओमवती मौर्य, ममता गुप्ता, कविता मौर्य, शांति गुप्ता, प्रीति चौहान, पायल, खुशबू, पल्लवी, शीतल मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें