Badaun News: मंडी के सुरक्षा गार्ड पर अभद्रता का आरोप
Badaun News: बिसौली में एक गल्ला व्यापारी, चिराग गुप्ता, ने मंडी समिति में सुरक्षा गार्ड द्वारा अभद्रता के मामले में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड ने उन्हें मंडी के गेट पर प्रवेश से रोका और अनुचित व्यवहार किया। मंडी सचिव ने इस शिकायत की जांच करने का आश्वासन दिया है।

Badaun News: बिसौली। नगर की मंडी समिति में शुक्रवार रात एक गल्ला व्यापारी के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। श्याम ट्रेडर्स के मालिक चिराग गुप्ता ने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे जब वह मंडी पहुंचे तो सुरक्षा गार्ड ने गेट खोलने से मना कर दिया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। व्यापारी ने इस मामले की जानकारी तत्काल मंडी सचिव को दी। शनिवार को चिराग गुप्ता ने मंडी सचिव रंजीत मौर्य को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी का कहना है कि मंडी में आने-जाने वाले व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
वहीं मंडी सचिव रंजीत मौर्य ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


