जल संचय के लिये ग्राम पंचायतों में खोदे जाएंगे तालाब

May 07, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में भूजल स्तर में सुधार के लिए भूमि संरक्षण विभाग तालाब खुदवाने की योजना बना रहा है। किसानों को ऑनलाइन टोकन जनरेट करना होगा और चयन होने पर 50 फ़ीसदी अनुदान मिलेगा। खेत तालाब योजना के तहत 20 तालाब खुदवाने का लक्ष्य है। किसान तालाब में सिंघाड़े की खेती भी कर सकेंगे।

जल संचय के लिये ग्राम पंचायतों में खोदे जाएंगे तालाब

बदायूं। भूजल स्तर में सुधार के लिए भूमि संरक्षण विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर तालाब खुदवाये जाएंगे। इसके इसके लिए किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन जनरेट करना होगा। चयन होने पर विभाग की ओर से संबंधित किसान के लिए 50 फ़ीसदी अनुदान दिया जायेगा। जिले में गिरते जल स्तर के सुधार के लिए कई विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से भी भूजल स्तर में सुधार को बढ़ावा देने के लिए पहल की गई है। इसके लिए किसान भी अपने निजी जगह में तालाब खुदवा कर जल संरक्षण को बढ़ावा दे सकेंगे। तालाबों की खुदाई खेत तालाब योजना के तहत कराई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से 50 फ़ीसदी किसानों के लिए अनुदान की व्यवस्था की गयी है। भूमि संरक्षण विभाग के लिए लक्ष्य शासन से मिल चुका है। इसके बाद भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने इच्छुक किसानों से तालाब खुदवाने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए संबंधित किसान का पंजीकृत होना जरूरी है। इसके बाद ही वह योजना का लाभ ले पाएंगे。

किसान करेंगे सिंघाड़े की खेती

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल स्तर में सुधार के लिए महत्वाकांक्षी खेत तालाब योजना शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 20 तालाब खुदवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह तालाब ग्राम पंचायत स्तर पर खुदवाये जाएंगे। किसान तालाब में सिंघाड़े की खेती भी कर सकेंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूजल स्तर में सुधार के लिए कितने तालाब खुदवाने का लक्ष्य है?
वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 20 तालाब खुदवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।