ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंकाट दिये नीम के हरे पेड़, पुलिस को दी तहरीर

काट दिये नीम के हरे पेड़, पुलिस को दी तहरीर

बदायूं। एक व्यक्ति के खेत में लगे पेड़ गांव के एक दबंग ने अपने सहयोगियों की मदद से काट डाले। भुक्तभोगी को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को मामले की...

काट दिये नीम के हरे पेड़, पुलिस को दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 05 Aug 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। एक व्यक्ति के खेत में लगे पेड़ गांव के एक दबंग ने अपने सहयोगियों की मदद से काट डाले। भुक्तभोगी को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर एसएसपी से भी मामले की शिकायत की गई है।

थाना सिविल लाइंस इलाके के गांव भगवतीपुर निवासी आदेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में नीम के हरे पेड़ खड़े थे। एक अगस्त की रात गांव के ही एक दबंग ने अपने सहयोगियों को बुलाया और उन पेड़ों को कटवाकर लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में लदवाकर ले गया। दूसरे दिन वह खेत पर गए तो वहां कुछ टहनियां और पेड़ की जड़ें बची थीं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

थलियानगला में चल रहा कटान

थाना मूसाझाग इलाके के गांव थलियानगला में कुछ लोग कई दिन से हरे पेड़ काटकर उसकी लकड़ी बेच रहे हैं। बताया जाता है कि गांव के एक संभ्रांत व्यक्ति ने ही लोगों को ऐसा करने के लिए उकसाया है। गांव में सड़क भी डाली जा रही है। सड़क निर्माण में पेड़ बाधक होने का हवाला देकर लकड़ी बेची जा चुकी है। जबकि इसकी अनुमति भी वन विभाग से नहीं ली गई है। बताया जाता है कि वन विभाग के कुछ जिम्मेदार भी आरोपियों को सरपरस्ती दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें