ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंदादी का हो गया कत्ल, नहीं टूटी पोते की नींद

दादी का हो गया कत्ल, नहीं टूटी पोते की नींद

दो मंजिला छत पर पड़ी दो चारपाई। इनमें एक पर वृद्धा सो रही थी तो दूसरी पर पोता सो रहा था। दादी का कत्ल हो गया लेकिन पोते को भनक तक नहीं लगी। सुबह...

दादी का हो गया कत्ल, नहीं टूटी पोते की नींद
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 09 Jun 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

दो मंजिला छत पर पड़ी दो चारपाई। इनमें एक पर वृद्धा सो रही थी तो दूसरी पर पोता सो रहा था। दादी का कत्ल हो गया लेकिन पोते को भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद टूटी तो उसने दादी की रक्तरंजित लाश देखकर शोर मचाया और परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस पहुंची और देर रात तक पुलिस के पास कोई ऐसा पुख्ता सुराग नहीं था जो कातिल तक पहुंचने में मदद कर सके। अंदरखाने पुलिस ने उन सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है, जो आने वाले तीन से चार दिन में कातिल को बेनकाब करने में सहायक होंगे।

परिवार वालों के मुताबिक गर्मी ज्यादा होने के कारण कलावती ने छत पर सोने की बता कही थी। 17 साल का पोता कुलदीप भी पास में ही चारपाई डालकर सो रहा था। छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों का रास्ता घर के भीतर से है। कातिल छत पर कैसे पहुंचा और किस तरह वारदात को अंजाम देकर निकल गया, इन सवालों का जवाब तलाशना पुलिस की चुनौती बन गया है।

वजह तलाशना भी मुश्किल

हत्या से जुड़ी वारदात में वैसे तो जर, जोरू या जमीन में से कोई एक वजह सामने आती है लेकिन यहां मामला काफी उलझा हुआ है। जहां मृतका वृद्धा थी। वहीं पति द्वारा छोड़ी गई साढ़े तीन बीघा जमीन में से पौने दो बीघा उसके पास थी, जबकि बाकी की बेटे के पास। पति की मौत के बाद उसे पेंशन मिलती थी जो परिवार चलाने में काफी मददगार साबित होती थी। बेटा किराना की दुकान चलाने के साथ खेतीबाड़ी भी देखता है। कुल मिलाकर इन तीनों वजह में से कोई भी इस हत्याकांड से जुड़ी नहीं लग रही।

कहीं कुछ आपत्तिजनक तो नहीं देखा

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि वृद्धा ने कुछ ऐसा देख लिया जो उसकी हत्या की वजह बन गया। इसी कारण उसकी हत्या हुई है। फिर ऐसा कुछ चाहे उसने आसपास की छत पर देखा हो या फिर उसकी अपनी छत पर। इसके बाद ही वारदात हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें