आईपीएस केवल खुराना की स्मृति में काव्य गोष्ठी आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - जोगीपुरा स्थित शक्ति टेंट हाउस पर आईपीएस केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा एक भव्य काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामबहादुर व्यथित ने की। इस अवसर पर यूपीएससी में 215वीं रैंक प्राप्त आयुष पाठक का अभिनंदन किया गया। विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं से केवल खुराना को श्रद्धांजलि दी।

आईपीएस केवल खुराना की स्मृति में काव्य गोष्ठी आयोजित

शहर के जोगीपुरा स्थित शक्ति टेंट हाउस पर आईपीएस केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. रामबहादुर व्यथित की अध्यक्षता, सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु के मुख्य आतिथ्य और नरेंद्र गरल के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। शैलेंद्र देव मिश्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर यूपीएससी में 215वीं रैंक प्राप्तकर्ता आयुष पाठक का शाल व प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। काव्य पाठ में कामेश पाठक, सुनील शर्मा समर्थ, मंच संस्थापक अशोक खुराना वितान, सुरेन्द्र नाज़, कुमार आशीष और विजय सक्सेना विजय ने अपनी रचनाओं से केवल खुराना को भावांजलि दी।

इनके साथ ही महेश मित्र, प्रमोद पाठक, डॉ. गीतम सिंह, गुरुचरण मिश्र, विष्णु असावा और ओजस्वी जौहरी ने भी काव्य पाठ किया। संचालन सुनील शर्मा समर्थ ने किया और विवेक खुराना ने सभी का आभार जताया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।