उल्लास के साथ निकली गई सांईं पालकी

Feb 10, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - -बिसौली के सांई बिहार कालोनी में शोभायात्रा में शामिल लोग। बिसौली। नगर की साईं विहार कॉलोनी स्थित संकट हरण साईं धाम मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर स

उल्लास के साथ निकली गई सांईं पालकी

बिसौली। नगर की साईं विहार कॉलोनी स्थित संकट हरण साईं धाम मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर साईं राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में साईं बाबा की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया। भजनों और संकीर्तन की धुन पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे झूमते हुए नजर आए। सभी ने साईं बाबा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में विधिवत आरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में नीरज वार्ष्णेय, देवेश, अर्जुन, दिव्यांशी, खुशबू, संध्या, कृष्ण कुमार, विनोद और भुवनेश का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।