-खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई
Badaun News - बिल्सी में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम भवन में निशान पूजन और 56 भोग से हुई। भक्तों ने यात्रा के दौरान अबीर-गुलाल की होली खेली और पुष्प वर्षा की। यात्रा जजपुरा खाटू मंदिर पहुँचकर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बिल्सी। फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में नगर में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सब्जी मंडी स्थित श्याम भवन में निशान पूजन और 56 भोग के साथ हुआ। विकास वार्ष्णेय बब्बू ने बाबा की आरती उतारी, जिसके बाद पदयात्रा कटरा बाजार, मुख्य बाजार और बंबा चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान भक्तों ने अबीर-गुलाल की होली खेली और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह यात्रा देववाणी चौक और राइस मिल होते हुए उझानी रोड स्थित जजपुरा खाटू मंदिर पहुँचकर संपन्न हुई। इसी क्रम में श्री लखदातार सेवा समिति द्वारा भी पटवा कॉलोनी से निशान यात्रा निकाली गई।
इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



