Grand Ganesh Visarjan Procession Celebrated with Devotion and Joy धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsGrand Ganesh Visarjan Procession Celebrated with Devotion and Joy

धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

Badaun News - भगवान श्री गणेश की विसर्जन से पहले भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने आरती के बाद यात्रा की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाते हुए और धुन पर झूमते हुए यात्रा में भाग लिया। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 3 Sep 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

विसर्जन से पहले भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भक्तों ने भगवान गणेश जी की आरती कर किया। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाते हुए और बैण्ड-बाजे की धुन पर झूमते हुए यात्रा को प्रारंभ किया। शोभायात्रा मोहल्ला खिन्नी, वार्ड संख्या नौ स्थित जगदीश्वर मंदिर से निकली। यह वजीरगंज बस स्टैंड, थाना मोड़, मैन बाजार और सर्राफा बाजार होते हुए बिल्सी मोड़ होती हुई भागीरथी घाट पर पहुंची। शोभायात्रा में कैलाश वार्ष्णेय, हरीशंकर बाबूजी, शरद शोनू वार्ष्णेय, सौरभ मुचे, उमेश डम्बर, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नन्हे लाल, टीकाराम, उपेंद्र वाष्णेय, अवनेश वाष्णेय, हिमांशु गुप्ता, रौनक गुप्ता, प्रीति रानी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।