बलदेवधाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
Apr 04, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - ग्राम गुधनी स्थित बालाजी बलदेवधाम में हनुमान जन्मोत्सव पर ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड और भजन किए। दिनभर विशाल भंडारे का आयोजन रहा और रात में गायक श्याम सखा और राजेश गौड़ के भजनों ने भक्तों का मन मोह लिया।

बिसौली। ग्राम गुधनी स्थित बालाजी बलदेवधाम में हनुमान जन्मोत्सव पर ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। सुबह बाबा के अलौकिक श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का पाठ किया। दिनभर चले विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद पाया। रात्रि में रामपुर के गायक श्याम सखा और राजेश गौड़ के भजनों ने समां बांध दिया। इस दौरान संजीव गौड़, सुशील उपाध्याय, कौशल गुप्ता, मुकेश शर्मा, अनिल यादव, किशन यादव, मोहित उपाध्याय व सीटू उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


