
ब्रह्मानंद जी महाराज की जयंती पर लोधी महासभा का कार्यक्रम आज
Badaun News - बदायूं क्लब में 7 दिसम्बर को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पशुपाल मंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। समारोह में ब्रह्मानंद महाराज के उपदेशों पर चर्चा की जाएगी।
बदायूं,संवाददाता। शहर के बदायूं क्लब में रविवार सात दिसबंर को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की ओर से गौभक्त स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की 131 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर महासभा ने पूरी तैयारी कर ली है। महासभा के पदाधिकारियों ने समारोह को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पशुपाल मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, बाबू कल्याण सिंह के पुत्र व एटा के सांसद रहे राजवीर सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में लोधी समाज के बड़े नेताओं की मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर हलचल है।

महासभा के महामंत्री नीरज राजपूत ने बताया कि समारोह में ब्रह्मानंद महाराज के उपदेशों को अंगीकार करने पर चर्चा होगी। बदायूं क्लब में पूर्वाह्न आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। जिले में हर दिशा से बड़े नेता काफिले के साथ आयेगा। जिससे जिले में शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा। के मुख्य अतिथि सांसद उन्नाव स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र पूर्व सांसद एटा राजवीर सिंह, मंत्री धर्मपाल सिंह व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व सांसद रामपुर घनश्याम लोधी, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्ता नंद समेत अन्य विधायक आदि लोग शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के सभी विधायकों को भी समारोह के निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




