
अस्पताल के कंडम आवास में रह रहे कर्मचारी होंगे बाहर
Badaun News - जिला महिला अस्पताल में जर्जर रिहाइशी भवन।अस्पताल के कंडम आवास में रह रहे कर्मचारी होंगे बाहरअस्पताल के कंडम आवास में रह रहे कर्मचारी होंगे बाहरअस्पताल
बदायूं। सरकारी सेवा फ्री में मिल जाये तो फिर जान की परवाह भी कर्मचारी नहीं करते हैं। ऐसा जिला महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने किया है कोई संविदा पर तो कोई ठेका मजदूर है और कोई नियमित कर्मचारी है। तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षकों के समय में सेटिंग बैठाकर सरकारी कंडम आवास पर कब्जा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी कंडम घोषित कर चुका है और कर्मचारियों ने उसको निवास बना लिया। वर्तमान चिकित्सा अधीक्षक ने तमाम कर्मचारी सरकारी बिल्डिंग से बाहर कर दिये। जिला महिला अस्पताल में पिछली साइड में तीन जगह सरकारी आवास हैं। जिसमें रहने के लिए नियमित कर्मचारियों का अधिकार है।

अस्पताल परिसर में जो भी सही आवास हैं उनमें कुछ कर्मचारी अभी भी निवास कर रहे हैं लेकिन उसके अलावा 15-16 कर्मचारियों ने ऐसे आवास पर कब्जा कर निवास बना लिया था जिन आवासों को कंडम घोषित कर दिया। उन्हीं आवासों में कर्मचारी निवास करने लगे। लंबे समय से कर्मचारी कंडम आवासों को कब्जा थे। पिछले तीन महीने से लगातार नोटिस, चेतावनी की कार्रवाई वर्तमान सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल करती आईं। अब तक करीब 12 कर्मचारियों से सरकारी आवासों को खाली करा दिया है दो-तीन कर्मचारी बचे हैं जिन्होंने खाली नहीं किया है उनको भी खाली करने के लिए नोटिस दिया है। सप्ताहभर का समय दिया है। कहा कि सभी आवास खाली हो जायें उसके बाद कंडम आवासों को गिराया जायेगा। चिकित्सीय बिल्डिंग पर भी है कब्जा जिला महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के कई कक्षों पर कर्मचारियों ने कब्जा कर लिया था। कर्मचारी आवास के रूप में उस बिल्डिंग को इस्तेमाल करने लगे थे। सीएमएस ने व्यवस्था को बदल दिया है कर्मचारियों को चिकित्सीय बिल्डिंग से बाहर कर दिया है। चिकित्सीय बिल्डिंग खाली करा दी है। जबिक कई वर्षों से कर्मचारी कब्जा किये हुए थे। अभी भी कुछ कर्मचारी रसोई व लॉड्री की बिल्डिंग में कब्जा किये हुए हैं। सरकारी आवास कंडम हैं यह बात ठीक है। कर्मचारियों ने कब्जा कर लिया था और निवास कर रहे थे। बार-बार नोटिस देकर लगभग एक दर्जन आवास खाली करा दिये हैं दो-तीन लोग बचे हैं उनको भी खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। जल्द ही खाली करा दिया जायेगा। नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होगा। डॉ. शोभा अग्रवाल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




