
नौ महीने में 187 कुष्ट के मरीजों को रोग से मिली मुक्ति
Badaun News - जनपद में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक 205 नये मरीज मिलेजनपद में नौ महीने में 187 कुष्ट के मरीजों को रोग से मिली मुक्ति
बदायूं, संवाददाता। जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी अभियान चल रहे हैं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर मरीजों को ठीक किया जा रहा है। जिले में सबसे अधिक मरीज कछला, बदायूं शहर और सहसवान में हैं। अब कुष्ठ रोग दिवस पर कार्यक्रम की विशेष तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस जागरूकता पखवाड़े में स्कूलों, गांवों एवं विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां कर जनमानस को कुष्ठ के प्रति कुष्ठ विभाग जागरूक करेगा तथा संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिलने पर नि:शुल्क जांच एवं उपचार किया जाएगा।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 30 जनवरी को सुबह 11 बजे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाते हुए सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा कार्यालय में सभी को एकत्रित कर डीएम का संदेश पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। जिले में एक अप्रैल से दिसंबर महीने के अंतिम दिनों तक 205 नये मरीज दर्ज हुए हैं। जिनकी जांच की गई और फिर उपचार शुरू किया है। इसमें जांच-पड़ताल और उपचार के बाद अप्रैल से अभी तक 187 मरीज ठीक भी हो गए हैं। वर्तमान में नये-पुराने मिलाकर कुल 185 मरीजों का उपचार चल रहा है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारियां करा ली हैं बाकी जिले में पंजीकृत मरीजों का उपचार बेहतर तरीके से देकर ठीक किये जा रहे है। समय-समय पर कैंप भी लगाये जाते हैं। डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




