
बिल्सी विधानसभा में 1.5 करोड़ से बनेंगे दो लघु सेतु
Badaun News - बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में दो लघु सेतु स्वीकृत हुए हैं, जिनका निर्माण 1.5 करोड़ के बजट से होगा। ये सेतु 60 गांवों के लोगों को लाभ पहुंचाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह की मांग पर ये स्वीकृत हुए हैं, जिससे बरसात के समय होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
सहसवान, संवाददाता। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से तोफी नगला मार्ग पर दो लघु सेतु स्वीकृत हो गये हैं। ये दोनों लघु सेतु छह-छह मीटर के बनेंगे। इनके निर्माण पर सरकार का 1.5 करोड़ का बजट खर्च होगा। लघु सेतु बनने पर 60 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव तोफी नगला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह काफी समय से औरंगाबाद बांध के पास एवं यहां से 500 मीटर की दूरी पर लघु सेतु बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिये सामाजिक कार्यकर्ता ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, प्रमुख सचिव तक पत्राचार किया।

इसी क्रम में बीते दिनों ये दोनों लघु सेतु स्वीकृत हो गये हैं। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही दोनों लघु सेतु का निर्माण शुरू कराने को बजट भी आवंटित किया गया है। दोनों लघु सेतु के दोनों ओर 50-50 मीटर का पहुंच मार्ग बनेगा। लघु सेतु बनने का रास्ता साफ होने के बाद स्थानीय लोग काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि लघु सेतु न होने की वजह से बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ये समस्या दूर होने जा रही है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि औरंगाबाद बांध के पास एवं यहां से 500 मीटर की दूरी पर लघु सेतु बनाया जायेगा। दोनों लघु के निर्माण पर एक करोड़, पांच लाख 15 हजार का बजट खर्च होगा। टेंडर प्रकिया जल्द पूर्ण कराकर लघु सेतु बनाने का काम शुरू कराया जायेगा। लघु सेतु बनने से सहसवान क्षेत्र के 50-60 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




