ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंकलक्ट्रेट में होगा जिंप अध्यक्ष चुनाव, 26 से नामांकन

कलक्ट्रेट में होगा जिंप अध्यक्ष चुनाव, 26 से नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिनों दिन करीब आ गया है और सियासत गर्माती जा रही है। सियासत के साथ-साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया...

कलक्ट्रेट में होगा जिंप अध्यक्ष चुनाव, 26 से नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 17 Jun 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिनों दिन करीब आ गया है और सियासत गर्माती जा रही है। सियासत के साथ-साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है, प्रशासन ले चुनाव को लेकर अधिसूचना के बाद प्रक्रिया की सारिणी भी जारी की गई है। जिसके बाद से पद के दावेदार भी सक्रिय हैं।

बुधवार को डीएम दीपा रंजन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आदेश जारी कर दिया है। जिसमें 26 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच नामांकन किया जायेगा। इसके बाद तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। वहीं 29 जून को 11 से तीन बजे के बीच नाम वापसी और तीन जुलाई को 11 से तीन बजे के बीच मतदान किया जायेगा। इसके बाद कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी और जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

आधा कलक्ट्रेट होगा सील

26 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, इस प्रक्रिया को कलक्ट्रेट डीएम न्यायालय में संपन्न कराया जायेगा। इसलिये चुनाव के दौरान आधा कलक्ट्रेट सील किया जायेगा। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से न्यायालय कक्ष तक बेरीकेडिंग की जायेगी। इसके अलावा दोनों गेटों पर बेरियर लगेंगे और घेराबंदी की जायेगी।

पीएसी संभालेगी कमान

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव किया जायेगा। चुनाव की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा, दिग्गजों के बीच चुनाव होगा इसलिये सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसलिये सुरक्षा व्यवस्था में तीन थानों की फोर्स और पीएसी को लगाया जायेगा। जिससे भीड़ को काबू में लिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें