ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं15 साल पुराने वाहनों का महीने भर में करा लें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो हो जाएंगे कबाड़

15 साल पुराने वाहनों का महीने भर में करा लें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो हो जाएंगे कबाड़

परिवहन विभाग द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के री रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया जा रहा है। बदायूं में एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा ने एक पत्र के माध्यम से कहा है कि जनपद में जिन वाहन स्वामियों के वाहन...

15 साल पुराने वाहनों का महीने भर में करा लें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो हो जाएंगे कबाड़
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंSun, 12 Jul 2020 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन विभाग द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के री रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया जा रहा है। बदायूं में एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा ने एक पत्र के माध्यम से कहा है कि जनपद में जिन वाहन स्वामियों के वाहन 15 साल पुराने हो गए हैं वह महीने भर के अंदर उनका पुनः रजिस्ट्रेशन करा लें। अगर ऐसा नहीं कराते हैं तो पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जनपद में करीब छोटे बड़े एक हजार से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिनका री रजिस्ट्रेशन होना है। री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद साधारण है इसके लिए ऑनलाइन फीस जमाकर वाहन को जांच के लिए आरआई के समक्ष पेश करना होगा। इसके बाद उसकी समय अवधि को बढ़ा दिया जाएगा। पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया वाहन स्वामी को नोटिस मिलने के महीने भर बाद शुरू हो जाएगी। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय खुलने पर री रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें