
गैस गीजर--बेचने से पहले गैस गीजर चलाने को जागरूक करें व्यापारी
Badaun News - शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में सलीम अहमद के घर बाथरूम मे लगा गैस गीजर। फाइल फोटोबेचने से पहले गैस गीजर चलाने को जागरूक करें व्यापारी
बदायूं। गैस गीजर सर्दी के मौसम में जितना सुविधाजनक है उतना ही लापरवाही बरतने पर खतरनाक है। थोड़ी सी लापरवाही में बीते दिन बच्चे की जान जा चुकी है। बच्चे की गैस गीजर से मौत के बाद आमजनमानस ने सवाल दागने शुरू कर दिये हैं। हर इंसान गीजर का इस्तेमाल करने वाले एवं गीजर की बिक्री करने वाले दुकानदारों से अपने सवाल दाग रहे हैं। कि बिना जानकारी के गीजर का इस्तेमाल न करें। गीजर के फायदे के साथ दिक्कतों के बारे में भी जानकारी हर इंसान को रखना चाहिए। जिससे ऐसी घटनाएं न हों। शनिवार को शहर से देहात तक गलियों और चौराहों पर गैस गीजर की घटना चर्चा का विषय रही।
हर कोई गैस गीजर के इस्तेमाल को लेकर सवाल दागता रहा। हर कोई एक ही बात कह रहा था कि गैस गीजर लोग खरीद तो लाते हैं और फायदे हैं। सर्दी में पानी इस्तेमाल को बड़ी राहत मिलती है। मगर लापरवाही बरतने पर यही गीजर जानलेवा हो सकता है। जिस तरह से बीते दिन शहर के मोहल्ला शहबाजपुर रयान की मौत गैस गीजर से हुई है। लोगों के सवाल हैं कि गैस गीजर खरीदते समय और फिर घर में लगवाते समय एक्सपर्ट से जानकारी लेकर लगवायें और उसको चलाने की जानकारी भी अच्छी से ले लें। जन समुदाय ने यह भी कहा कि इसमें दुकानदारों व व्यापारियों की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह ग्राहक को पहले जानकारी दें। गैस गीजर के संचालन के बाद उसको बिक्री करें। जिससे की समाज में होने वाली घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। सावधानी बरतें 1- गैस गीजर को बाथरूम से बाहर ही लगाने का प्रयास करें। 2- प्रयास करें कि बाथरूम में खिड़की जरूर हो और सिलिंडर तो बाहर ही होना चाहिए। 3- खिड़की पर कपड़ा या कुछ ऐसा न ढंकें, जिससे कि हवा ही पास न हो सके। 4- बेहतर तो यही रहेगा कि गैस गीजर से पहले पानी भर लें। 5- बाल्टी या टब भर जाने के बाद इसे बंद कर दें। इसके बाद अंदर नहाने जाएं। 6- नहाते वक्त अगर गैस गीजर चलाया है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो इसे सामान्य न लें। 7- बाथरूम ऐसा हो जहां पर हवा की पासिंग होती रहे। 8- नहाते समय बाथरूम पूरी तरह से बंद नहीं होना चाहिए। 9- कोशिश हो कि बाथरूम के दो दरवाजे हों, जिसमें अंदर और बाहर से खुलने की सुविधा हो। 10- सांस लेने में दिक्कत होने पर बाहर निकलें और तत्काल डाक्टर से संपर्क करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




