गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लगानी पड़ी पुलिस

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

जनपद में गैस की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। उपभोक्ता एजेंसियों पर भारी भीड़ के बीच परेशान हैं। पुलिस को भीड़ को संभालने के लिए लगाना पड़ रहा है। गर्मी में लोग धूप में खड़े होकर गैस का इंतजार कर रहे हैं। एजेंसियां मनमानी कर रही हैं और लंच टाइम में बंद रहती हैं।

गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लगानी पड़ी पुलिस

जनपद में गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जनपदवासी उपभोक्ता गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं। एजेंसियों पर हालात सुधरने के बजाये बिगड़ रहे हैं। एजेंसियों पर केवाईसी कराने एवं बुकिंग कराने तथा रसीद कटवाने को लोगों की भीड़ जुट रही है। भीड़ परेशान होकर आक्रोशित हो रही है और उपभोक्ताओं के गुस्सा को संभालने के लिए एजेंसियों पर पुलिस लगानी पड़ रही है। कहीं थाना पुलिस तो कहीं यूपी 112 मोर्चा को संभाल रही है। गुरुवार को गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने से लेकर बुकिंग कराने और रसीद कटाने को मारामारी की स्थिति रही है।

ई-केवाईसी कराने वालों को और ज्यादा परेशान होना पड़ा है। जनपद में 53 गैस एजेंसियां हैं और 06 लाख 60 हजार 288 गैस उपभोक्ता हैं। शहर से देहात तक यह समस्या बनी हुई है और सैकड़ों हजारों में उपभोक्ता एजेंसियों पर खड़े हुए हैं लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शहर के कैलाश टॉकीज के पास गैस एजेंसी पर तो इतनी ज्यादा भीड़ जुट गई और अव्यवस्था बढ़ गई तो पुलिस बुलानी पड़ी। यहां पुलिस को लगाया गया और फिर कई बार यूपी 112 को बुलाया गया। इसके बाद भी दिनभर गदर चलता रहा। इसके अलावा विजय नगर कालोनी की एजेंसी, इंदिरा चौक एजेंसी सहित पर यही स्थित रही है। बतादें कि दो सप्ताह हो गए हैं लेकिन गैस का संकट समाप्त नहीं हो रहा है। इसका कारण है कि व्यापारियों को कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं इसीलिए घरेलू गैस का होटलों पर इस्तेमाल हो रहा है और गैस का संकट बढ़ रहा है।तेज धूप में उपभोक्ताओं के सूख रहे गलामार्च महीने में ही गर्मी अप्रैल की तरह सता रही है। गर्मी के चलते परेशान होकर लोग अभी से छांव का सहारा लेने लगे हैं। मगर जनपद की एजेंसियों पर लोग धूप की तपिश को झेल रहे हैं। पीने को पानी नहीं है और तेज धूप में खड़े हो रहे हैं और समस्या झेल रहे हैं। तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है लेकिन लोग सिलेंडर की मजबूरी में खुले आसमान के नीचे तेज धूप में खड़े हो रहे हैं।भोजन के नाम पर बंद करते एजेंसीजनपद में गैस के संकट में उपभोक्ताओं का भरपूर शोषण किया जा रहा है। जनपद में गैस एजेंसियों पर मनमानी की जा रही है। दिनभर एजेंसियों पर भीड़ खड़ी रहती है। दोपहर में 12 बजे से तीन बजे तक लगभग अधिकांश एजेंसियां बंद रहती हैं। एजेंसियां पर लोग खड़े रहते हैं और शिकायत करते हैं तो कह दिया जाता है कि कर्मचारी भोजन कर रहे हैं। लंच का समय चल रहा है। इससे लोग परेशान चल रहे हैं अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।